Join Telegram Join Now

गति के प्रकार – (Types of Motion in Hindi)

गति क्या है? (What is Motion in Hindi)

यदि कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति बदलती है, तब समय के साथ उसकी स्थिति में परिवर्तन ही गति (Motion) कहलाता है।

उदाहरण: पैदल चलता हुआ मनुष्य, सड़क पर चलते हुए वाहन, उड़ते हुए वायुयान, आकाश में गति करते हुए तारे, ग्रह, चन्द्रमा, सूर्य आदि।

गति के प्रकार – (Types of Motion in Hindi)

मुख्य रूप से गति के 3 प्रकार की होती है।

  1. ऋजु -रेखीय गति (Rectilinear Motion)
  2. वृत्तीय गति (Circular Motion)
  3. दोलन -गति (Oscillatory Motion)

1. ऋजु -रेखीय गति (Rectilinear Motion) – जब कोई वस्तु किसी ऋजु – रेखीय मार्ग पर एक ही दिशा में गति करती है तो उसकी गति को ऋजुरेखीय गति कहते हैं ।

जैसे: ऊपर से नीचे गिरती हुई वस्तु की स्वतंत्र गति, सीधी पटरी पर रेलवे – ट्रेन की गति आदि।

2. वृत्तीय गति (Circular Motion) – इस प्रकार की गति में वस्तु किसी वृत्त की परिधि से बने मार्ग पर गति करती है।

जैसे: किसी घड़ी की सुई के नोक की गति इसका प्रमुख उदाहरण है। किसी चक्र (Wheel) की परिधि पर स्थित किसी भी बिन्दु की गति भी वृत्तीय होती है।

3. दोलन – गति (Oscillatory Motion) – इस प्रकार की गति में वस्तु अपने मार्ग के किसी निश्चित बिन्दु के इधर – उधर बारम्बार गति करती है।

जैसे: घड़ी के पेण्डुलम की गति, किसी झूले की गति आदि दोलन गति के उदाहरण है।

Leave a Comment