Join Telegram Join Now

पदार्थ किसे कहते हैं? परिभाषा, गुण, अवस्था, प्रकार

पदार्थ किसे कहते हैं ?

वातावरण में प्रत्येक वस्तु पदार्थ से बनी हैं या पदार्थ हैं। आप अपने चारो तरफ नज़र गुमा के देखे जो जो वस्तुए दिखाई देती हैं वो जिस सामग्री से बनी हुई हैं उसे ही पदार्थ कहा गया हैं।

पदार्थ की परिभाषा :- “कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती हो, जिसका द्रव्यमान हो ओर जिसको अपनी 5 इन्द्रियों से महसूस कर सकते हैं तो उसे पदार्थ कहते हैं।”
जैसे :- पुस्तक, पेन, बॉल, कुर्सी

पदार्थ का वर्गीकरण :-

यहाँ पदार्थ का वर्गीकरण (Classification of Matter) विभिन प्रस्थितियो के आधार पर किया गया है।

  1. भौतिक
  2. रासायनिक

(A) भौतिक :- भौतिक आधार पर तीन भागो में बांटा गया हैं।

  1. ठोस
  2. द्रव
  3. गैस

(B) रासायनिक :- रासायनिक आधार पर पदार्थ को 2 भागो में बांटा गया हैं।

  1. शुद्ध पदार्थ
  2. मिश्रण

पदार्थ के गुण :-

यहाँ पर पदार्थ के कणो के गुण कुछ इस प्रकार है :-

  • पदार्थ के कण बहुत छोटे-छोटे होते हैं।
    जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं।
  • पदार्थ के कणो के बिच रिक्त स्थान होता हैं।
    यह रिक्त स्थान क्रमश ठोस < द्रव < गैस।
  • पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं।
  • पदार्थ के कणो के बिच आकर्षण बल होता हैं।
    जिसकी वजह से पदार्थ के कण एक दूसरे को आकर्षित करते हैं।

पदार्थ की अवस्था (State of matter) :-

पदार्थ को अवस्था के आधार पर 3 भागो में बांटा गया हैं।

  1. ठोस
  2. द्रव
  3. गैस

(1) ठोस अवस्था (Solid State) :-

ठोस किसे कहते हैं ?

ऐसे पदार्थ जिसका आयतन व आकार दोनों ही निश्चित होते हैं। उसे ठोस कहते है।
जैसे :- शकर, लोहा, सोना

ठोस पदार्थ के गुण :- ठोस अवस्था के गुण निम्न हैं।

  • इसका आयतन निश्चित होता हैं।
  • ठोस पदार्थ का आकार निश्चित होता हैं।
  • इसकी स्षप्ट सीमाँए व संपीड्य गुण न के बराबर होता है।
  • बाहरी बल लगाने पर ठोस पदार्थ टूट सकते है परन्तु इनका आकर नहीं बदलता है।
  • इसके कणो के बिच रिक्त स्थान बहुत काम होता है।
  • इसके कणो के बिच आकर्षण बल अधिक हैं। जिसकी वजह से कण पास पास होते हैं।

(2) द्रव अवस्था (Liquid state) :-

द्रव पदार्थ किसे कहते हैं ?

ऐसा पदार्थ जिसका आयतन तो निश्चित होता हैं परन्तु आकार अनिश्चित होता हैं। द्रव को जिस भी पात्र में डाला जाता हैं तो यह उसका आकार ग्रहण कर लेता हैं।
उदाहरण :- जल, दूध, तेल, पारा

द्रव पदार्थ के गुण :-

  • द्रव पदार्थ का आयतन निश्चित होता हैं परन्तु आकार अनिशिचत होता हैं।
  • इसके कणो के बिच आकर्षण बल ठोस के अपेक्षा कम होता हैं। जिसकी वजह कणो के बिच रिक्त स्थान अधिक होता हैं।
  • यह तरलता का गुण दर्शाते हैं।

(3) गैस अवस्था (Gas state)

गैसीय पदार्थ किसे कहते हैं ? :-

ऐसा पदार्थ जिसका न तो आयतन निश्चित होता हैं और न ही आकार। उसे गैस पदार्थ कहते हैं।
जैसे:- ऑक्सीजन , हाइड्रोजन

गैसीय पदार्थ के गुण :-

  • इनका आकार व आयतन दोनों अनिश्चित होता हैं।
  • इनमे सम्पीडिय गुण होता हैं।
  • इसके कानो के बिच रिक्त स्थान बहुत अधिक होता हैं।
  • कणो के बिच आकर्षण बल बहुत ही काम होता हैं।

2 thoughts on “पदार्थ किसे कहते हैं? परिभाषा, गुण, अवस्था, प्रकार”

Leave a Comment