Join Telegram Join Now

वेग क्या है? – परिभाषा, सूत्र, मात्रक, प्रकार

वेग क्या है?(What is Velocity)

परिभाषा :- “किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में एक निश्चित दिशा में चली गई दूरी को वस्तु का वेग (Velocity) कहते हैं।”

इसको अंग्रेजी के छोटे अक्षर ‘v’ द्वारा प्रदर्शित किया जाता है, यह एक सदिश राशि है।

वेग का सूत्र = निश्चित दिशा में चली गई दूरी/समय

वेग का मात्रक(Unit of Velocity)

वेग का मात्रक एस.आई. पद्धति में मात्रक मीटर/सेकण्ड (m/s) होता है, इसके अतिरिक्त मात्रक किमी/घण्टा (km/h) तथा सेमी/सेकण्ड (cm/s) हैं।

वेग के प्रकार (Types of Velocity)

वेग चार प्रकार के होते हैं

  1. एकसमान वेग (Uniform velocity)
  2. औसत वेग (Average Velocity)
  3. असमान वेग (Variable Velocity)
  4. तात्कालिक वेग (Instantaneous velocity)

1. एकसमान वेग (Uniform velocity) = जब कोई गतिमान वस्तु किसी निश्चित दिशा में, समान समय में समान दूरी तय करती है, तो उस वस्तु का वेग एकसमान वेग (Uniform Velocity) कहलाता है।

2. औसत वेग (Average Velocity) = किसी वस्तु द्वारा किसी समय में तय की गई कुल दूरी और कुल दूरी तय करने में लगा कुल समय का अनुपात वस्तु का औसत वेग (Average Velocity) कहलाता है।

3. असमान वेग (Variable Velocity) = यदि कोई चल रही वस्तु एक निश्चित दिशा में समान समय में असमान दूरी तय करती है, तो उस वस्तु का वेग असमान वेग (Variable Velocity) कहलाता है।

4. तात्कालिक वेग (Instantaneous velocity) = किसी क्षण पर अत्यन्त सूक्ष्म समय में किसी वस्तु द्वारा चली गई अत्यंत सूक्ष्म दूरी तथा सूक्ष्म समय के अनुपात को उस वस्तु का तात्कालिक वेग (Instantaneous Velocity) कहते हैं।

वेग अदिश राशि है या सदिश राशि?

Ans: वेग सदिश राशि है इसमें हमें दिशा ज्ञात होती है।

1 thought on “वेग क्या है? – परिभाषा, सूत्र, मात्रक, प्रकार”

Leave a Comment